बढ़ता हुआ कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए किसी दुश्मन से कम नहीं है। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से स्वास्थ्य संबंधित कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना इतना आसान नहीं होता है। अगर आप इस समस्या का सामना कर रहे हैं तो कुछ चीजों का खास ध्यान रखना होगा।
गलत खानपान की वजह से ही लोग गंभीर बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे हैं। आज बात कर रहे हैं कि कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए किन फूड्स को न खाएं।
हार्ट के लिए फास्ट फूड बेहद नुकसानदायक है। खासकर रात के समय पिज्जा, बर्गर और नूडल्स जैसी चीजों को खाना से बचना चाहिए।
भारतीय लोगों को घी और मक्खन खाना बेहद पसंद होता है। यदि आप हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित हैं तो तुरंत ऐसी चीजों से दूरी बना लें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि अंडे की जर्दी में सभी भोजन से ज्यादा कोलेस्ट्रॉल होता है। ऐसे में इसके सेवन से भी बचना ही सही रहेगा।
मीठी चीजों में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने का काम भी करते हैं। इस वजह से आपको मीठा नहीं खाना चाहिए।
अगर आप डेयरी प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो जान लें कि ये भी कोलेस्ट्रॉल के लेवल को अचानक बढ़ा सकते हैं। ऐसे में दूध, पनीर का सेवन नहीं करना चाहिए।