हेल्थ एक्सपर्ट्स उबले और भुने चने दोनों को ही सेहत के लिए फायदेमंद बताते हैं। खैर, इस बात में भी सच्चाई है कि दोनों शरीर को अलग-अलग फायदे पहुंचाते हैं।
प्रोटीन और फाइबर की पूर्ति के लिए कुछ खाना चाहते हैं तो उबले चने खाएं। दरअसल, फाइबर की भरपूर मात्रा के कारण उबले चने पेट की सेहत और इससे संबंधी समस्याओं के लिए ज्यादा फायदेमंद होते हैं।
उबले चने खाने से पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। सुबह के समय उबले चने खाएंगे तो पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाया जा सकता है।
उबले चने में पानी की मात्रा भुने चने की तुलना में ज्यादा होती है। यही कारण है कि बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए उबले हुए चने ही खाए जाते हैं।
भुने चने खाने में थोड़ी कम मेहनत करनी पड़ती है। बाजार से इन्हें खरीदकर लाएं और गुड़ के साथ सीधे खा लें। ये वाले चने खाने के भी कुछ फायदे शरीर को मिलते हैं।
शरीर में एनर्जी की कमी महसूस हो रही है तो भुने हुए चने खाना शुरू कर दें। माना जाता है कि ये चने ऊर्जा बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं।
भुने चने का सेवन स्वास्थ्यवर्धक स्नैक्स के तौर पर किया जा सकता है। खास बात है कि इसका सेवन दिन में या किसी भी समय करना फायदेमंद होता है।
भुने चने खाने वालों को एक बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि इसका अत्यधिक सेवन करना सेहत पर भारी पड़ सकता है।
उबले और भुने दोनों प्रकार के चने स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो उबले चने खाएं। वहीं, ऊर्जा बढ़ाने के लिए भुने चने खाना शुरू कर दें।