मौसमी बीमारियों से बचाएंगी ये 7 आदतें


By Sahil16, Oct 2024 10:00 PMnaidunia.com

बीमारियों से बचाने वाली आदतें

बदलते मौसम में बीमार होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। चलिए जानते हैं कि इस दौरान बीमारियों से बचने के लिए किन आदतों को अपनाना चाहिए। 

हाथों को साफ रखें

गंदे हाथों के कारण सबसे पहले बीमारी फैलती है। इससे बचना चाहते हैं तो हाथों को साफ रखें, जिससे मौसमी बीमारियों से आपका बचाव होगा।

संतुलित आहार लें

हेल्दी आहार लेने से भी व्यक्ति को बीमारियों से मुक्ति मिल जाती है। बशर्ते अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ को शामिल करना होगा।

नियमित व्यायाम करें

रोजाना एक्सरसाइज करने से बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सुबह से समय 15 से 30 मिनट के लिए व्यायाम करना भी फायदेमंद साबित होता है।

पर्याप्त नींद लें

शरीर में नींद की कमी होने के कारण व्यक्ति बीमारियों की चपेट में आता है। बदलते मौसम की बीमारियों से बचने के लिए कम से कम 8 घंटे की नींद लें।

साफ-सफाई का ध्यान रखें

शरीर और घर दोनों की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। बदलते मौसम में रोजाना अच्छे से स्नान करें ताकि आप किसी तरह की बीमारियों के संपर्क में न आएं।

मौसम के अनुसार कपड़े पहनें

ठंडे मौसम में गर्म कपड़े पहनने चाहिए। माना जाता है कि मौसम के हिसाब से कपड़े नहीं पहनेंगे तो आप बीमार पड़ सकते हैं।

बॉडी को हाइड्रेट रखें

पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी होता है। ऐसा न करने वालों की सेहत को भारी नुकसान पहुंचता है और बीमार होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

यहां हमने जाना कि किन आदतों को अपनाकर बदलते मौसम की बीमारियों से बचा जा सकता है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ Image Source: Freepik, Jagran, Canva

ज्यादा नमक खाने से शरीर के इन हिस्सों पर पड़ता है असर