इन एक्टर्स के Body Transformation ने सभी को किया हैरान


By Sahil28, Nov 2023 02:00 PMnaidunia.com

एक्टर का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

बॉलीवुड की दुनिया में कई सेलेब्स ऐसे हैं, जो अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को हैरान कर चुके हैं। आइए इन एक्टर के बारे में जान लेते हैं।

संजय दत्त

बी टाउन के पॉपुलर अभिनेता संजय दत्त 63 साल की उम्र में भी यंग एक्टर को टक्कर देते हैं। बता दें कि उन्होंने जेल के अंदर रहकर सॉलिड बॉडी बनाई थी।

सुनील शेट्टी

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी 61 साल की उम्र में भी फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं। एक्टर की फिटनेस से फैंस भी इंस्पिरेशन लेते हैं।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर इन दिनों 'एनिमल' फिल्म के लिए चर्चा में बने हुए हैं। इसके लिए उन्होंने सिक्स-पैक एब्स और मस्कुलर बॉडी बनाई है।

बॉबी देओल

बॉबी देओल भी 'एनिमल' में मुख्य किरदार की भूमिका अदा कर रहे हैं। फिल्म में फिट नजर आने के लिए उन्होंने जिम में खूब मेहनत की है।

आयुष्मान खुराना

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी के लिए शानदार बॉडी बनाई थी। उनकी फिटनेस ने लोगों को हैरान भी कर दिया था।

अनुपम खेर

फिल्मों में अलग किरदार निभाने के अलावा अनुपम खेर अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। 67 साल की उम्र में उनके ट्रांसफॉर्मेशन ने सभी को हैरान कर दिया।

अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर भी अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं। फैंस तो अभिनेता के ट्रांसफॉर्मेशन की जमकर तारीफ भी करते हैं।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

December OTT Release: 'द आर्चीज' से लेकर 'कड़क सिंह' ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में