आंखों को नम कर सकती हैं OTT पर मौजूद ये इमोशनल फिल्में


By Sahil28, Nov 2023 10:00 AMnaidunia.com

OTT की इमोशनल फिल्में

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई पॉपुलर इमोशनल फिल्में मौजूद हैं। इन मूवीज को देखकर आपकी आंखें भी नम हो सकती हैं।

कल हो ना हो

शाहरुख खान की लोकप्रिय फिल्मों में 'कल हो ना हो' का नाम शामिल है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

वीर जारा फिल्म

फिल्म 'वीर जारा' को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस फिल्म की प्रेम कहानी आपको इमोशनल कर सकती है।

तारे जमीन पर

आमिर खान की मशहूर फिल्मों में से एक 'तारे जमीन पर' है। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसकी कहानी को भी लोगों ने खासा पसंद किया है।

बागबान फिल्म

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'बागबान' बुजुर्ग दंपत्ति राज और प्रिया का दर्द बया करती है। इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मुफ्त में देख सकते हैं।

रॉकस्टार फिल्म

'रॉकस्टार' फिल्म की कहानी एक सामान्य लड़के पर आधारित है। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने अहम भूमिका अदा की है। इसे आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख पाएंगे।

ऐ दिल है मुश्किल

रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की कहानी भी बेहद इमोशनल है। यह फिल्म अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और वूट पर मौजूद है।

दिल बेचारा

सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म 'दिल बेचारा' की कहानी भी आपको इमोशनल कर देगी। इस फिल्म को आप अपने घर पर बैठे ही हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सिनेमा जगत का सबसे दमदार महीना होगा साल 2023 का दिसंबर