ये बॉलीवुड स्टार्स खा चुके हैं जेल की हवा


By Prakhar Pandey01, Aug 2023 03:57 PMnaidunia.com

बॉलीवुड एक्टर्स

बॉलीवुड के कई ऐसे एक्टर्स हैं जो जेल जा चुके हैं इनमे से कुछ नाम तो ऐसे हैं जिन्हें सुनकर आप चौंक जाएंगे।

रिया चक्रवर्ती

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती जेल की हवा खा चुकी हैं। उनकी गिरफ्तारी सुशांत सिंह मर्डर केस में ड्रग्स एंगल को लेकर हुई थी।

सूरज पंचोली

सूरज पंचोली पर साल 2013 में जिया खान सुसाइड केस में कई सारे आरोप लगे थे। करीब 3 सप्ताह तक वह जेल में रहे।

संजय दत्त

अवैध हथियार रखने के आरोप में साल 1993 में संजय दत्त को गिरफ्तार किया गया था। इसके चलते वह काफी वक़्त जेल में रहे।

मोनिका बेदी

डॉन अबू सलेम केस मामले में मोनिका बेदी भी जेल का मुंह देख चुकी है। इस मामले में वो काफी समय जेल में कैद रहीं।

श्वेता बासु प्रसाद

वेश्यावृति के अपराध में साल 2014 में श्वेता बासु को पकड़ा गया था। जिसके बाद उन्हें भी जेल की हवा खानी पड़ी।

सलमान खान

हिट एंड रन केस में सलमान खान को 2015 में दोषी करार दिया गया था। जिसके बाद ऑर्थर रोड जेल में पूरी रात बितानी पड़ी।

ममता कुलकर्णी

ड्रग्स तस्करी के आरोप में ममता कुलकर्णी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया था। इसके कारण उन्हें कुछ समय तक जेल में रहना पड़ा।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

साड़ी में हुस्न की मल्लिका लगी ‘रॉकी की रानी’