बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी एक्टिंग के अलावा फिटनेस को लेकर भी फैंस के बीचों सुर्खियों में बनी रहती हैं।
बेबो यानी करीना कपूर 43 साल की उम्र में भी बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेसेज को कड़ी टक्कर देती हैं। एक्ट्रेस आज भी जवां दिखती हैं।
करीना कपूर के फैंस अक्सर जानना चाहते हैं कि आखिरी बेबो 43 साल की उम्र भी कैसे फिट रखती हैं? आइए एक्ट्रेस की फिटनेस सीक्रेट जानते हैं।
एक्ट्रेस अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी पीकर करती हैं। करीना कपूर फिट रहने के लिए जिम और योग भी करती रहती हैं।
करीना कपूर रोजाना हेल्दी ब्रेकफास्ट खाना पसंद करती हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस भीगे हुए बादाम खाना बिल्कुल भी नहीं भूलती हैं।
एक्ट्रेस लंच में सादा भोजन खाना पसंद करती है। करीना के लंच में दाल, रोटी, हरी सब्जी और सलाद शामिल होता है।
करीना कपूर डिनर में हरी सब्जियों का सेवन करती है। बता दें कि एक्ट्रेस डिनर जल्दी खाना पसंद करती हैं। महीने में 1-2 दिन चीट डे भी होता है।
करीना कपूर इस तरह से अपने को फिट रखती हैं। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ