बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं जो अपने किरदार को निभाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। आज इस लेख के जरिए हम ऐसे ही एक एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने अपने किरदार को निभाने के लिए 12 किलो वजन बढ़ाया।
फिल्म की कहानी को देखते हुए एक्ट्रेस ने वजन की चिंता नहीं की। इस मेहनत का परिणाम यह मिला कि दर्शकों ने उनके किरदार को खूब पसंद किया।
हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने भी खुलासा किया था कि उन्होंने अमर सिंह चमकिला के लिए वेट गेन करना पड़ा था। वो अब भी अपने बढ़े हुए वजन को कम नहीं कर पाए हैं।
हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहें हैं इनका नाम विद्या बालन हैं। उन्होंने द डर्टी पिक्चर में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाया था।
विद्या बालन ने फिल्म के किरदार को निभाने के लिए 12 किलो वजन बढ़ाया था। इस फिल्म में उन्होंने सिल्क स्मिता का किरदार निभाया था।
इस फिल्म में विद्या की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसके कई डायलॉग लोगों की जुबान पर आज भी हैं।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म का बजट 18 करोड़ था। फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही थी।
इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्ड वाइड 116.55 करोड़ का कलेक्शन किया था। भारत में इस फिल्म का कलेक्शन 107.66 करोड़ था।
इसी तरह मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com