फिल्म इंडस्ट्री की ज्यादातर एक्ट्रेसेज हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। एक्टिंग के अलावा फैंस अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ में भी काफी रुचि दिखाते हैं।
आज उन एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, जिन्होंने शादी के बाद भी अपने पति का सरनेम नहीं अपनाया है। इस लिस्ट में कटरीना से लेकर आलिया जैसी एक्ट्रेस का नाम शामिल है।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी इस साल सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही हैं। कियारा ने शादी के बाद अपने सरनेम में कोई बदलाव नहीं किया है।
बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस कटरीना कैफ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। विक्की कौशल से शादी करने के बाद भी कटरीना ने अपना सरनेम नहीं बदला।
बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस कटरीना कैफ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। विक्की कौशल से शादी करने के बाद भी कटरीना ने अपना सरनेम नहीं बदला।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को आइडल कपल के तौर पर भी जाना जाता है। शादी के बाद दीपिका ने भी अपने पति का सरनेम नहीं अपनाया है।
बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी शादी के बाद भी सरनेम नहीं बदला है। आलिया ने अपने नाम में कपूर नहीं जोड़ा है।
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की। इसके बाद भी एक्ट्रेस ने अपने नाम में पति का सरनेम नहीं जोड़ा है।
अक्षय कुमार से शादी करने के बाद भी ट्विंकल ने अपना सरनेम नहीं बदला। वह आज भी अपने नाम में ‘खन्ना’ सरनेम लगाती हैं।