डेब्यू फिल्म से ही इन एक्ट्रेस ने चुराया लोगों का दिल


By Sahil03, Oct 2023 08:00 PMnaidunia.com

एक्ट्रेसेज

बॉलीवुड की दुनिया में कुछ एक्ट्रेसेज ऐसी हैं, जिन्होंने डेब्यू फिल्म से ही लोगों के दिलों में खास जगह कायम कर ली। आइए इन एक्ट्रेस के बारे में जान लेते हैं।

शिल्पा शेट्टी

बी टाउन एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की डेब्यू फिल्म ‘बाजीगर’ थी। बॉक्स ऑफिस पर एक्ट्रेस की पहली ही फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

प्रीति जिंटा

इस लिस्ट में एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का नाम भी शामिल है। उन्होंने ‘दिल से’ फिल्म के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और पहली ही फिल्म सुपरहिट दी थी।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने ‘ओम शांति ओम’ से डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म में दीपिका ने एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

अनुष्का शर्मा

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। शाहरुख और अनुष्का की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

कंगना रनौत

बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रनौत ने साल 2006 में आई फिल्म गैंगस्टर से डेब्यू किया था। इस फिल्म को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।

विद्या बालन

विद्या बालन ने साल 2005 में आई फिल्म ‘परिणीता’ से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म ने भी शानदार कलेक्शन किया था।

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी डेब्यू फिल्म से ही लोगों का दिल जीत लिया था। एक्ट्रेस की पहली फिल्म का नाम ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ है।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

World Cup 2023: ओपनिंग सेरेमनी पर ये स्टार्स स्टेडियम में जमाएंगे रंग