साल 1989 में आई सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया ने लोगों का दिल जीत लिया था। लोगों ने भाग्यश्री और सलमान खान की जोड़ी को खुब पसंद किया।
आज भी फिल्म का नाम सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। लेकिन इस फिल्म के लिए भाग्यश्री पहली पसंद नहीं थी। इस फिल्म को पहले दूसरी एक्ट्रेस को ऑफर किया गया था।
फिल्म के लिए डायरेक्टर ने कई लड़कियों के ऑडिशन लिए थे। जिसके कारण दूसरी एक्ट्रेस को फिल्म का वह किरदार छोड़ना पड़ा था।
एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस उपासना सिंह ने फिल्म से जुड़ा किस्सा बताया था। जिसमें उन्होंने अपने ऑडिशन को याद किया।
उपासना सिंह ने कई फिल्मों और सीरियलों में काम किया है। वो अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों को दिवाना बना देती हैं।
उपासना सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि जब उनकी मुलाकात सूरज बडडजात्या के साथ हुई थी तो उन्होंने मैंने प्यार किया के लिए लीड रोल ऑफर किया था।
एक्ट्रेस जब अगले दिन राज कुमार बड़जात्या के पास गई तो बड़जात्या ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया। हालांकि, उन्हें कहा गया था कि उनके पास कॉल आएगा, पर फोन नहीं आया।
एक्ट्रेस ने बताया कि राज कुमार बड़जात्या ने सब के सामने यह कहा था कि मैंने प्यार किया मूवी में सुमन पहली पसंद थी। लेकिन, वो सलमान से लंबी है और इस किरदार के लिए सलमान से छोटी एक्ट्रेस की तलाश थी। जिसके बाद भाग्यश्री को चुना गया।
इस फिल्म ने भाग्यश्री को रातों रात बड़ा स्टार बना दिया था। फिल्म में सलमान और भाग्यश्री की जोड़ी को खुब पसंद किया गया। इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com