Box Office पर राज करते हैं राम चरण


By Ritesh Mishra03, Jan 2025 02:20 PMnaidunia.com

इस समय बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्मों को दबदबा है। फिल्म पुष्पा 2 कई दिनों बाद भी धाकड़ कमाई कर रही है, आने वाले समय में राम चरण की फिल्म पुष्पा- द रूल का इतिहास दोहराने का दम रखती है।

गेम चेंज ट्रेलर

कल 2 जनवरी को गेम चेंजर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो काफी प्रोमिसिंग नजर आया। लोगों ने इस ट्रेलर को खूब प्यार दिया।

फिल्मों का कलेक्शन

साल 2022 में आई फिल्म आर आर आर के बाद अब राम चरण गेम चेंजर में नजर आएंगे। ऐसे में चलिए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में उनकी इन 5 टॉप फिल्मों के बारे में-

आर आर आर

साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म आर आर आर ने बॉक्स ऑफिस के कई पुराने रिकॉर्ड को उखाड़ फेंका था। इस फिल्म ने कुल 925 करोड़ की कमाई की थी।

रंगस्थलम

साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म रंगस्थलम ने एक्टर के करियर को नया मुकाम दिया था। इस फिल्म ने कुल 183.3 करोड़ की कमाई की थी।

मगधीरा

राम चरण की यह फिल्म साल 2009 में आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म की कुल कमाई 138.6 करोड़ थी।

ध्रुवा

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ध्रुवा में एक्टर ने अपनी दमदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म ने कुल 85.5 करोड़ की कमाई की थी।

येवदु

राम चरण की यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने कुल 79.8 करोड़ की कमाई की थी। बता दें कि ये आईएमडीबी की तरफ से ली गई है।

इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

नए साल में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगी अजय देवगन की ये फिल्में