टीम इंडिया की सेमीफाइनल में जीत के बाद से ही बधाइयों का दौर चालू हो गया है। आइए जानते है किन बॉलीवुड सेलेब्स ने भारत की जीत के बाद बधाइयां दी है।
अमिताभ बच्चन ने भारत की जीत के बाद अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘जब मैं नहीं देखता, तो हम जीतते है’।
शाहरुख खान ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई देते हुए भारत की टीम भावना और खेल की तारीफ की है। साथ ही, फाइनल के लिए शुभकामनाएं भी दी है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले को देखने सिद्धार्थ मल्होत्रा भी पहुंचे थे। मैच के बाद एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर भी बधाई दी। सिद्धार्थ के साथ कियारा भी मैच देखने पहुंची थी।
रश्मिका मंदाना ने भी भारत की जीत के बाद इंस्टा पर स्टोरी शेयर कर खुशी जताई है। मंदाना भी स्पोर्ट्स में काफी दिलचस्पी रखती है।
अजय देवगन ने भी भारत को बधाई देते हुए 7 विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी की तारीफ की है। साथ ही, अपने एक्स पोस्ट में लिखा है कि अब बस फाइनल का संडे को इंतजार है।
अनुपम खेर ने भी भारत के विश्व कप सेमीफाइनल जीत के बाद एक्स पोस्ट में भारत को जीत की बधाई दी। खेर ने लिखा कि और इस तरह से हासिल की जाती है शानदार जीत, शान से एंट्री होती है क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच देखने के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा, जॉन अब्राहम, शाहिद कपूर, कुणाल खेमू, रजनीकांत, कियारा आडवाणी, रणबीर कपूर और विक्की कौशल पहुंचे थे।