कॉलेज में साथी रह चुके है ये 7 बॉलीवुड सितारे


By Prakhar Pandey05, Nov 2023 06:06 PMnaidunia.com

कॉलेज में एक साथ पढ़े

बॉलीवुड में सितारों की दोस्ती से लेकर दुश्मनी तक की हर खबर लोगों के बीच चर्चा का विषय रहती है। आइए जानते है बॉलीवुड के ऐसे सितारों के बारे में जो एक ही कॉलेज में पढ़े है।

बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड सितारों के अनोखे-अनोखे किस्से सुनने को मिलते है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये सितारे भी बचपन में साथ पढ़े होंगे? या दोस्त होंगे?

ट्विंकल खन्ना और करण जौहर

ट्विंकल और करण ने एक साथ पढ़ाई की थी। ट्विंकल जहां फिल्मों में नजर आई, वही करण जौहर ने डायरेक्शन का रास्ता चुना।

टाइगर और श्रद्धा

श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ भी अपने स्कूल टाइम में क्लासमेट्स रह चुके है। हालांकि उस समय दोनों एक दूसरे को नहीं जानते थे।

अर्जुन कपूर और वरुण धवन

अर्जुन कपूर और वरुण धवन ने भी सेम एक्टिंग स्कूल से एक्टिंग सीखी है। दोनों एक दूसरे को एक्टिंग रिहर्सल और स्क्रिप्ट राइटिंग में मदद किया करते थे।

अजय देवगन और बॉबी देओल

धर्मेंद्र के पुत्र बॉबी देओल और सिंघम अजय देवगन भी स्कूल के दिनों से ही एक दूसरे को जानते थे। दोनों ने एक ही स्कूल से पढ़ाई की थी।

आमिर खान और सलमान खान

आमिर खान और सलमान खान भी एक साथ पढ़ चुके है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने खुद यह बात बताई थी की वो और सलमान क्लास 2 में साथ पढ़ चुके है। स्कूल के दिनों में दोनों ही एक दूसरे को नहीं जानते थे।

उदय चोपड़ा और ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन और उदय चोपड़ा भी बचपन से एक दूसरे को जानते थे। ऋतिक और उदय ने प्री-प्राइमरी स्कूल साथ में किया है। उदय चोपड़ा धूम सीरीज में नजर आ चुके है।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बॉलीवुड के ये 6 स्टार्स है डाउन टू अर्थ, नाम सुनकर जाएंगे चौंक