एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं टीवी के ये सेलेब्स


By Sahil25, Mar 2024 10:27 AMnaidunia.com

टीवी सेलेब्स की दोस्ती

फिल्म इंडस्ट्री की तरह टीवी सेलेब्स भी सुर्खियों का हिस्सा रहते हैं। टीवी के कुछ स्टार्स की दोस्ती काफी गहरी है। आइए इनके बारे में जान लेते हैं। 

अंकित और प्रियंका

बिग बॉस में भी अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी की जबरदस्त दोस्ती देखने को मिली। दोनों एक दूसरे की काफी केयर भी करते हैं।

जैस्मिन और अली गोनी

इस लिस्ट में एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन और एक्टर अली गोनी का नाम भी शामिल है। इन दोनों ने कई सीरियल में साथ काम किया है और बिग बॉस में भी दोनों को साथ देखा गया था।

श्रद्धा आर्या और अंजुम फकीह

कुंडली भाग्य फेम एक्ट्रेसेज श्रद्धा आर्या और अंजुम फकीह के बीच गहीर दोस्ती देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर दोनों एक साथ तस्वीरें भी शेयर करती हैं। 

दृष्टि धामी और सनाया ईरानी

इस लिस्ट में दृष्टि धामी और सनाया ईरानी का नाम भी शामिल है। अक्सर दोनों को पार्टी से लेकर सभी इवेंट में साथ ही देखा जाता है।

संजीदा शेख और मौनी रॉय

मौनी रॉय बॉलीवुड की दुनिया में भी अपनी खास पहचान कायम कर चुकी हैं। मौनी की संजीदा शेख के साथ काफी गहरी दोस्ती देखने को मिलती है।

ऐश्वर्या शर्मा और आशना किशोर

बेस्ट फ्रेंड की लिस्ट में ऐश्वर्या शर्मा और आशना किशोर का नाम भी शामिल है। बिग बॉस 17 के दौरान आशना ने ऐश्वर्या को स्पोर्ट भी किया था।

हैली शाह और तान्या शर्मा

इन दोनों एक्ट्रेस को अक्सर एक दूसरे के साथ समय गुजारते हुए देखा जाता है। पार्टी से लेकर वेकेशन पर भी हैली और तान्या साथ नजर आती हैं।

आज हमने टीवी सेलेब्स की दोस्ती के बारे में जाना। ऐसी ही अन्य फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शाहिद कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही