बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने फिल्मों में आने से पहले ही शादी कर ली थी। आइए जानते हैं ऐसे ही सेलेब्स के बारे में।
बॉलीवुड के बादशाह किंग खान ने भी अपने डेब्यू से पहले ही गौरी खान से शादी कर ली थी। गौरी ने शाहरुख के फर्श से अर्श तक का सफर उनके साथ ही देखा हैं। शाहरुख ने 1991 में गौरी से शादी की थी।
बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक आयुष्मान ने भी फिल्मों में काम करने से पहले ही ताहिरा कश्यप से शादी रचा ली थी। आयुष्मान ने 2011 में शादी की और 2012 में ‘विक्की डोनर’ से डेब्यू किया था।
1993 में आशिक आवारा फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले सैफ अली खान ने फिल्मों में आने से पहले ही अमृता सिंह से शादी कर ली थी। सैफ ने 1991 में अमृता से शादी की थी।
आमिर खान की पहली शादी भी उनकी डेब्यू फिल्म से पहले रीना दत्ता से हो गई थी। 2002 में रीना से तलाक के बाद आमिर ने 2005 में किरण राव से शादी की थी।
अदिति राव हैदरी भी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले ही साल 2006 में सत्यदीप मिश्रा से शादी कर चुकी है। एक्ट्रेस ने दिल्ली 6 से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।
दिलजीत सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें करना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स में सिर्फ इतनी ही खबर उपलब्ध हैं कि दिलजीत ने फिल्मों में आने से पहले ही शादी कर ली थी।
बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया भी फिल्मों में आने से पहले ही सुनीता कपूर से दिल लगा बैठे थे। अनिल कपूर ने भी 1984 में डेब्यू से पहले ही शादी कर ली थी।