लंबे समय से सलमान खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल करती नजर आई है। लेकिन लंबे इंतजार के बाद सलमान फिर एक बार टाइगर बनकर वापस शिकार करने को तैयार है। आइए जानते हैं टाइगर 3 के बाद आ रही सलमान की फिल्मों के बारे में।
10 नवंबर 2023 को टाइगर वापस सिनेमाघरों में धूम मचाने आ रहा है। इसके साथ ही सलमान की लगभग सभी अपकमिंग फिल्में बेहद खास होने वाली है।
टाइगर 3 की रिलीज के बाद सलमान कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले है। फिलहाल 28 सितंबर 2023 को टाइगर 3 के मैसेज ने पहले ही फैंस में टाइगर का क्रेज बना दिया है।
टाइगर के बाद सलमान दो सीक्वल फिल्मों में नजर आएंगे। साथ ही, सलमान वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म में भी बेहद अहम किरदार निभाते दिखाई देने वाले है।
2014 में आई किक बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 2010 से 2015 का दौर सलमान के करियर का गोल्डन पीरियड कहा जाता है। इस दौरान सलमान की लगभग सभी फिल्में हिट रही थी।
अगस्त 2005 में आई नो एंट्री बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म का भी सीक्वल अनाउंस किया गया था, जिसमें सलमान खान भी होंगे।
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म टाइगर वर्सेस पठान भी मेकर्स की तरफ से अनाउंस कर दी गई है। इस फिल्म में लंबे समय बाद पूरे 3 घंटे लोगों को सलमान और शाहरुख एक साथ देखने को मिलेंगे।
टाइगर वर्सेस पठान में शाहरुख और सलमान एक साथ जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस में नजर आ सकते है। मेकर्स ने अब तक फिल्म की कहानी को कोई भी हिंट मीडिया को नहीं दिया हैं।