फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर पॉपुलर सेलेब्स अपने लग्जरी लाइफस्टाइल की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा स्टार्स से जुड़े तमाम अपडेट को गंभीरता से देखते हैं।
रक्षाबंधन के दिन सभी भाई अपनी बहनों को गिफ्ट देते हैं। हालांकि, बॉलीवुड सेलेब्स के अनोखे रक्षाबंधन गिफ्ट्स सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को रक्षाबंधन पर उनके भाई सिद्धार्थ ने 10 करोड़ का फ्लैट गिफ्ट में दिया था। एक्ट्रेस का यह तोहफा सुर्खियों में भी आया था।
बी टाउन के पॉपुलर अभिनेता सलमान खान ने भी अपनी बहन को काफी महंगा गिफ्ट दिया था। दरअसल, भाईजान ने अपनी बहन अलवीरा और अर्पिता को एक-एक फ्लैट गिफ्ट किया था।
बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्टर ने अपनी बहन कृतिका को राखी के गिफ्ट में 70 लाख की एक डायमंड रिंग गिफ्ट में दी थी।
बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्टर ने अपनी बहन कृतिका को राखी के गिफ्ट में 70 लाख की एक डायमंड रिंग गिफ्ट में दी थी।
सैफ अली खान हमेशा अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं। रक्षाबंधन पर उन्होंने अपनी बहन सोहा अली खान को 30 लाख के डायमंड ईयररिंग्स तोहफे में दिए थे।
पिछली बार राखी पर इब्राहिम अली खान ने अपनी बहन सारा अली खान को एक करोड़ कीमत वाली डायमंड रिंग गिफ्ट में दी थी।
ऋतिक रोशन भी अक्सर अपनी लव लाइफ के लिए चर्चा में रहते हैं। रक्षाबंधन पर उन्होंने अपनी बहन सुनैना रोशन को 4 लाख रुपए का हैंड बैग गिफ्ट किया था।