स्ट्रीट फूड के शौकीन हैं बॉलीवुड के ये सितारे


By Sahil19, Jun 2023 04:19 PMnaidunia.com

स्ट्रीट फूड लवर

स्ट्रीट साइड मिलने वाले खाने को हर कोई चटकारे लेकर खाता है। आज आपको बॉलीवुड के स्ट्रीट फूड लवर स्टार्स के बारे में बता रहे हैं।

रणबीर कपूर

लड़कियों के दिलों की धड़कन कहे जाने वाले रणबीर कपूर स्ट्रीट फूड लवर हैं। एक्टर बता चुके हैं कि उन्हें बड़ा पाव, डोसा और सैंडविच खाना अच्छा लगता है।

तापसी पन्नू

तापसी पन्नू का बचपन दिल्ली में बीता है और उन्हें अपने होमटाउन का स्ट्रीट फूड खाना पसंद है। जंक फूड में उनकी फेवरेट डिश छोले भटूरे है।

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन फिटनेस फ्रीक होने के साथ ही जंक फूड लवर है। उन्हें समोसे खाने अच्छे लगते हैं और वो एक ही बार में आठ से ज्यादा समोसे खा सकते हैं।

शाहरुख खान

दिल्ली में पले-बढ़े शाहरुख खान अक्सर यहां के लजीज खाने का जिक्र करते पाए जाते हैं। एक्टर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वो स्ट्रीट फूड के शौकीन रहे हैं।

काजोल

फिल्म इंडस्ट्री की चुलबुली एक्ट्रेस काजोल स्ट्रीट फूड की शौकीन है। वह हमेशा मुंबई के स्ट्रीट स्टॉल से पानी पुरी खाने को तैयार रहती हैं।

दीपिका पादुकोण

बी टाउन की ग्लैमरस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को साउथ इंडियन खाना बेहद पसंद है। वह डोसा से लेकर इडली जैसी डिश लुफ्त उठाकर खाती हैं।

वरुण धवन

वरुण धवन का नाम भी स्ट्रीट फूड लवर सेलेब्स की लिस्ट में शामिल है। उन्होंने एक बड़े मीडिया हाउस को दिए इंटरव्‍यू में बताया था कि वह जुहू की एक स्ट्रीट कॉर्नर शॉप में मसाला डोसा और तरबूज का जूस पीते थे।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

देखिए करण देओल और दृशा आचार्य की शादी की अनसीन फोटोज