ज्यादातर लोग सीरीज और फिल्में घर पर बैठकर ही देखना पसंद करते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म की पॉपुलैरिटी के चलते कुछ सेलेब्स ने 2023 में ओटीटी पर डेब्यू किया है।
बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर कई सुपरहिट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दे चुकी हैं। साल 2023 में उन्होंने 'जाने जान' के जरिए ओटीटी पर डेब्यू किया है।
एक्टर शाहिद कपूर की क्राइम थ्रिलर सीरीज 'फर्जी' की चर्चा साल 2023 में खूब चली। खास बात है कि इस सीरीज के साथ उन्होंने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है।
बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्टर ने वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ से ओटीटी पर डेब्यू किया है।
एक्ट्रेस काजोल ने बड़े पर्दे के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की है। बता दें कि काजोल ने 'द ट्रायल' में वकील की भूमिका अदा की है।
तारा सुतारिया ने इसी साल फिल्म 'अपूर्वा' से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है। इस मूवी में एक्ट्रेस का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है।
बी टाउन की पॉपुलर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी साल 2023 में ओटीटी पर अपना लक आजमाया है। एक्ट्रेस की 'दहाड़' सीरीज को फैंस ने खूब पसंद भी किया।
वरुण धवन ने भी अपनी फिल्म 'बवाल' से ओटीटी पर डेब्यू किया है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी नजर आई थी।