बॉलीवुड के ये सेलेब्स नहीं जीत पाएं एक भी नेशनल फिल्म अवॉर्ड


By Sahil25, Aug 2023 10:31 AMnaidunia.com

नेशनल फिल्म अवॉर्ड

बॉलीवुड सितारों के लिए 24 अगस्त की शाम बेहद खास रही। दरअसल, 69वें नेशनल अवॉर्ड में सेलेब्स और फिल्मों को खिताब से सम्मानित किया गया।

इन स्टार्स को नहीं मिला अवॉर्ड

आज बात कर रहे हैं कि बॉलीवुड के किन पॉपुलर सेलेब्स को अभी तक एक भी नेशनल फिल्म अवॉर्ड नहींं मिला है।

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का नाम इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस को अब तक एक भी नेशन अवॉर्ड नहीं मिला है।

आमिर खान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान को भी नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला है। कई सुपरहिट फिल्में देने के बाद भी उनकी झोली में एक भी नेशनल अवॉर्ड नहीं आया।

करीना कपूर

बी टाउन एक्ट्रेस करीना कपूर को उनके पूरे करियर में एक भी नेशनल अवॉर्ड नहीं मिल पाया है। हालांकि, एक्ट्रेस को कई अन्य अवॉर्ड जरूर मिले हैं।

सलमान खान

फिल्म इंडस्ट्री में भाईजान के नाम से मशहूर सलमान खान ने भी एक भी नेशनल अवॉर्ड नहीं जीता है। हालंकि, सलमान ने लोगों के दिलों में जरूर जगह बनाई है।

काजोल

दर्शकों को अपनी एक्टिंग से प्रभावित करने वाली काजोल किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। इसके बाद भी उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड नहीं मिल पाया है।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। शाहरुख खान की झोली में भी नेशनल फिल्म अवॉर्ड नहीं आया है।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

नुसरत भरूचा के ग्लैमरस लुक्स, बढ़ा देगी पार्टी की शान