डायबिटीज एक आम बीमारी बन चुकी है। बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स भी ऐसे हैं, जो दिखने में फिट लगते हैं। हालांकि, वो भी डायबिटीज का शिकार बन चुके हैं।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन लंबे समय से डायबिटीज का सामना कर रहे हैं। बता दें कि बिग बी को टाइप 2 डायबिटीज है।
ग्लैमरस एक्ट्रेस सोनम कपूर दिखने में बेहद फिट लगती हैं, लेकिन सोनम भी डायबिटीज की चपेट में आ चुकी हैं। अमिताभ की तरह सोनम भी टाइप 2 डायबिटीज की पेशेंट हैं।
रेखा को बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी के तौर पर भी जाना जाता है। एक्ट्रेस सालों से डायबिटीज की पेशेंट हैं। हालांकि, वह एक्सरसाइज की मदद से खुद को फिट रखती हैं।
पॉपुलर अभिनेता कमल हासन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेता डायबिटीज टाइप 1 के मरीज हैं और इस बारे में वह बता भी चुके हैं।
साउथ के अलावा बॉलीवुड में भी पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु भी डायबिटीज की शिकार रही हैं। एक्ट्रेस 2013 से इस परेशानी का सामना कर रही हैं।
बॉलीवुड की देसी गर्ल के पति निक जोनस भी डायबिटीज का शिकार हो चुके हैं। बता दें कि निक सालों से इस बीमारी की गिरफ्त में हैं।
फिल्म बाहुबली के ‘भल्लादेव’ राणा दग्गुबाती भी डायबिटीज टाइप 1 के मरीज हैं। हालांकि, हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज की मदद से वह खुद को फिट रखते हैं।