टाइगर 3 के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही हीरो से ज्यादा विलेन के चर्चे किए जा रहे है। मूवी में इमरानी हाश्मी को देखने के लिए फैंस का उत्साह अलग ही लेवल पर पहुंच चुका है।
टाइगर 3 के ट्रेलर में बिल्कुल आखिरी में नजर आए इमरान हाश्मी ने सलमान को पाकिस्तान में वेलकम करके पूरे ट्रेलर का मजा दोगुना कर दिया।
सलमान खान स्टारर टाइगर 3 में इमरान हाश्मी दमदार विलेन के तौर पर नजर आ रहे है। ट्रेलर में इमरान पहले ही सारी लाइमलाइट अपनी ओर आकर्षित कर चुके है।
इमरान हाश्मी को एक रोमांटिक हीरो के तौर पर भी जाना जाता है। लेकिन क्या आपको पता हैं कि टाइगर 3 से पहले भी इमरान विलेन का किरदार निभा चुके है।
वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई में इमरान हाश्मी ने शोएब खान नाम का एक नेगेटिव किरदार निभाया था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में अजय देवगन भी थे।
2021 में रिलीज हुई चेहरे में भी इमरान हाश्मी ने विलेन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में इमरान ने नेगेटिव किरदार निभाया था, जिसकी फिल्म के अंत में मौत हो जाती है।
2004 में आई मर्डर फिल्म में इमरान ने सनी देवा नाम एक नेगेटिव रोल निभाया था। इमरान की यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी।
2006 में आई गैंगस्टर फिल्म में इमरान ने एक विलेन का किरदार निभाया था। फिल्म ने अपने बजट से दोगुना कलेक्शन किया था। इमरान हाश्मी एक थी डायन फिल्म में भी विलेन का रोल निभा चुके है।