बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के पास फिलहाल तक 2024 के लिए कोई फिल्म नहीं है। इस वजह से बड़े पर्दे पर आप उन्हें मिस कर सकते हैं।
बी टाउन की पॉपुलर और ग्लैमरस एक्ट्रेस काजोल की साल 2024 में कोई फिल्म रिलीज नहीं होगी। इस वजह से एक्ट्रेस के फैंस बड़े पर्दे पर उनका दीदार नहीं कर पाएंगे।
शाह रुख की लाडली बेटी सुहाना खान के पास भी 2024 के लिए कोई फिल्म नहीं है। इस वजह से नए साल में वह किसी फिल्म में नजर नहीं आएंगी।
अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन भी साल 2024 में किसी फिल्म का हिस्सा नहीं रहेंगे। दरअसल, मेकर्स ने उन्हें कोई फिल्म ऑफर नहीं की है।
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के फैंस साल 2024 में बड़े पर्दे पर उन्हें नहीं देख पाएंगे। बता दें कि साल 2023 में एक्ट्रेस ने अपना ओटीटी डेब्यू किया है।
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। खैर, साल 2024 में उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं होगी।
साल 2023 में शाह रुख खान की तीन फिल्में रिलीज हुई। 'पठान' और 'जवान' को दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिला। हालांकि, 2024 में फैंस किंग खान को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाएंगे।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। खैर, नए साल में अभिनेता की कोई फिल्म रिलीज नहीं होगी।