Year Ender 2023: सिनेमा के शानदार साल में डिजास्टर साबित हुई ये 7 फिल्में


By Prakhar Pandey29, Dec 2023 01:57 PMnaidunia.com

साल 2023 रहा है शानदार

साल 2023 सिनेमा के लिए काफी शानदार रहा है, लेकिन इसी साल आई कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है। आइए जानते है साल 2023 में डिजास्टर साबित हुई 7 फिल्मों के बारे में।

गणपत

टाइगर श्रॉफ स्टारर गणपत में सर्वनाश के बाद की डिस्टोपियन कार्रवाई दिखाई गई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी।

आदिपुरुष

आदिपुरुष फिल्म को लेकर फैंस में काफी ज्यादा हाइप था। फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग भी मिली थी। लेकिन धीरे-धीरे फिल्म के कंटेंट को लेकर विवाद शुरू हो गया। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई।

द लेडी किलर

अजय बहल द्वारा निर्देशित द लेडी किलर एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर स्टारर द लेडी किलर भी बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम डिजास्टर साबित हुई थी।

शहजादा

शहजादा एक रीमेक फिल्म थी, जिसे बॉक्स ऑफिस पर लोगों द्वारा नकार दिया गया था। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर शहजादा भी असफल साबित हुई थी।

तेजस

कंगना रनौत स्टारर तेजस एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी। 27 अक्टूबर को रिलीज हुई तेजस भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी।

यारियां 2

यारियां 2 एक कमिंग ऑफ एज कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी। इस फिल्म में दिव्या खोसला कुमार लीड रोल में थी।

कुत्ते

आसमान भारद्वाज द्वारा निर्देशित कुत्ते एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी। 13 जनवरी 2023 को रिलीज हुई यह फिल्म भी डिजास्टर साबित हुई थी।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

2024 में ये 5 पांच फिल्में मार सकती है 1000 करोड़ क्लब में एंट्री