Bollywood Couples: साल 2023 में ये 5 बॉलीवुड कपल कर सकते हैं शादी


By Ekta Sharma18, Dec 2022 02:43 PMnaidunia.com

कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2023 में अप्रैल महीने में कपल चंडीगढ़ में शादी कर सकता है।

अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अब अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात करते हैं। खबरें हैं कि साल 2023 में ये स्टनिंग कपल भी शादी कर सकता है।

केएल राहुल-अथिया शेट्टी

केएल राहुल और अथिया शेट्टी साल 2019 से रिलेशनशिप में हैं। वहीं साल 2023 की शुरुआत में ये कपल भी शादी के बंधन में बंध सकता है। जनवरी में राहुल और अथिया शादी कर सकते हैं।

रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने खुद अपने रिलेशनशिप का सोशल मीडिया पर ऐलान किया था। बताया जा रहा है कि साल 2023 में जैकी और रकुल भी शादी कर सकते हैं।

तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की लव स्टोरी हर कोई जानता है। कपल को फैंस तेजरन कहते हैं। साल 2023 के मई-जून में तेजस्वी और करण शादी कर सकते हैं।

Best South Indian Film: ये हैं साल 2022 की साउथ की टॉप 5 फिल्में