अमेरिकी ऑस्कर पुरस्कार सालों साल विश्व की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को दिया जाता है। आइए जानते है ऑस्कर की हकदार बॉलीवुड फिल्मों के बारे में।
बॉलीवुड में हर साल सैकड़ों फिल्में बनाई जाती है। लेकिन उसमें से कुछ फिल्में ही ऐसी होती है जो बड़े अवॉर्ड को जीतने का दम रखती है। आज हम बात करेंगे ऐसी फिल्मों की जो ऑस्कर जीतना डिजर्व करती थी।
2013 में रिलीज हुई द लंच बॉक्स भी ऑस्कर जीतने के लिए एक बेहतरीन बॉलीवुड फिल्म थी। इस फिल्म की कहानी मुंबई के डब्बावाला द्वारा एक गलत डिब्बे के डिलीवर कर देने से शुरू होती है।
राही अनिल बर्वे द्वारा निर्देशित तुम्बाड एक फॉक हॉरर फिल्म थी। कम बजट में बनी तुम्बाड की कहानी का मैसेज बेहद पावरफुल और स्पष्ट था। यह फिल्म भी एक ऑस्कर विनिंग फिल्म हो सकती थी।
2014 में रिलीज हुई आंखों देखी आपको नई दिल्ली के एक मध्यवर्गीय इलाके में ले जाता है। संजय मिश्रा, सीमा पाहवा और रजत कपूर स्टारर यह कॉमेडी ड्रामा भी एक ऑस्कर विनिंग फिल्म हो सकती थी।
प्राइम वीडियो पर 16 अक्टूबर 2021 को रिलीज हुई सरदार उधम एक बायोग्राफिकल हिस्टॉरिकल ड्रामा फिल्म थी। यह फिल्म भी ऑस्कर की प्रबल दावेदार फिल्मों में से एक थी।
मीरा नायर द्वारा निर्देशित सलाम बॉम्बे भी बम्बई में मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चों का दैनिक जीवन दिखाती है। इस फिल्म को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट तो किया गया, लेकिन यह फिल्म भी ऑस्कर नहीं जीत सकी थी।
आमिर खान स्टारर लगान ऑस्कर पुरस्कारों में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज कैटेगरी के लिए नॉमिनेट भी हुई थी। हालांकि, फिल्म यह पुरस्कार जीत पाने में नाकाम रही थी। यह भी ऑस्कर जीतने की प्रबल दावेदार भारतीय फिल्म थी।
अगर आपको ऑस्कर की हकदार फिल्मों से जुड़ी यह स्टोरी पसंद आई है तो ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ