साल 2023 में कई फिल्में सुपरहिट रही हैं, लेकिन कुछ एक्शन मूवीज को दर्शकों का प्यार नहीं मिला। आइए इन फिल्मों के बारे में आपको बता देते हैं।
बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' के खूब चर्चे हुए। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई।
टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्शन की फुल डोज होने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई।
अर्जुन कपूर की फिल्म ‘द लेडी किलर’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई। 45 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 1 लाख रुपए भी नहीं कमा पाई।
अक्षय कुमार की कई फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही हैं। फरवरी 2023 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'सेल्फी' ने भी बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया था।
विद्युत जामवाल की फिल्म ‘आईबी 71’ मई 2023 में रिलीज हुई थी। दर्शक न मिल पाने की वजह से एक्टर की यह फिल्म फ्लॉप हो गई।
कार्तिक आर्यन करियर में कई सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं, लेकिन उनकी 'शहजादा' मूवी को लोगों ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया।
बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ‘गुमराह’ को दर्शकों का प्यार नहीं मिला। बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी फ्लॉप साबित हुई।