पति Govinda पर क्यों भड़की पत्नी सुनीता? जानिए अनबन की वजह


By Ritesh Mishra04, Jan 2025 03:08 PMnaidunia.com

बॉलीवुड के मशहूर हीरो गोविंदा अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों एक्टर फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन अक्सर वो सुर्खियों में बने रहते हैं।

रिश्ते में खटपट

हाल ही में एक्टर की पत्नी का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों के रिश्ते में कोई खटपट तो नहीं चल रही?

करियर के पीक पर सिक्योर

इंटरव्यू में सुनीता आहूजा कहती हैं कि वो करियर के पीक पर गोविंदा को लेकर सिक्योर रहती थी जबकि उस समय उनकी कई अफेयर की खबरें भी आती थीं।

पता नहीं क्या कर दें?

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में सुनीता आहूजा कहती हैं कि मैं गोविंदा को लेकर पहले सिक्योर थी, अब नहीं हूं। वो क्या है ना 60 साल के बाद लोग सठिया जाते हैं। पता नहीं क्या कर दें।

रूमर्स का असर

जब उनसे पूछा गया कि क्या आप पर पति को लेकर उड़ रहे रूमर्स का असर होता था। इसपर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, नहीं। वो उनके बीजी शेड्यूल को समझती थीं।

अफेयर की खबरें

सुनीता आहूजा ने कहा कि अगर अफेयर की खबरें अब आती हैं तो वो असहज महसूस करेंगी।

भरोसा नहीं

सुनीता आहूजा ने आगे कहा कि मैं फिर बोल रही हूं, भरोसा नहीं करने का कभी, आदमी गिरगिट की तरह रंग बदलता है।

स्ट्रांग बॉन्ड

सुनिता ने ये बाते मजाकिया अंदाज में कही। यह कपल काफी स्ट्रांग बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों के दो बच्चे भी हैं।

इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

कम हाइट ने इस एक्ट्रेस की चमका दी किस्मत