सोशल मीडिया के जमाने में विवाद देखते ही देखते बड़ा बन जाता है। साल 2023 में बॉलीवुड की कई फिल्मों पर कंट्रोवर्सी हुई।
शाह रुख खान की फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। हालांकि, विवादों से भी फिल्म का गहरा नाता देखने को मिला। इस फिल्म के गाने 'बेशर्म रंग' पर सबसे ज्यादा विवाद छिड़ा।
साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' पर साल 2023 में सबसे ज्यादा विवाद हुआ। इस फिल्म के डॉयलॉग को लेकर भी लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की।
बॉक्स ऑफिस पर 'द केरला स्टोरी' सुपरहिट साबित हुई। खैर, फिल्म पर आंकड़ों के हेरफेर और धार्मिक भावनाओं को आहात करने का आरोप लगा।
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म 'बवाल' ओटीटी पर रिलीज हुई। इस फिल्म के एक सीन में जाह्नवी ने शादी की तुलना हिटलर के यातानापूर्ण कैंप से की और इस पर काफी विवाद भी खड़ा हुआ।
रानी चटर्जी स्टारर फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' पर भी कंट्रोवर्सी हुई। इससे जुड़े कई सीन्स पर लोगों ने नाराजगी जताई।
रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए, लेकिन फिल्म विवादों में भी घिर गई। फिल्म में दिखाए गए कुछ सीन्स को महिला विरोधी बताया गया है।
अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'ओएमजी 2' के कुछ सीन्स पर विवाद हुआ। टीजर रिलीज के बाद से ही फिल्म कई तरह के विवादों में घिरी रही थी।