फिल्मी दुनिया में स्टार्स के अलावा सिंगर का जादू भी चलता है। आज ऐसे ही कुछ सुरीली आवाज वाले गायकों की बात कर रहे हैं, जो लोगों के दिलों पर राज करते हैं।
रोमांटिक गाने सुनने वालों की पहली पसंद अरमान मलिक है। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं, जिन्हें लोग बेहद पसंद करते हैं।
बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर की लिस्ट में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का नाम भी शामिल है। कई सुपरहिट फिल्मों के लिए भी उन्होंने गाने गाए हैं।
युवा लोगों के दिलों पर राज करने वाले करण औजला के गाने सभी की जुबां पर रहते हैं। उनकी सुरीली आवाज पर हर कोई फिदा हैं।
बॉलीवुड के टॉप सिंगर अरिजीत सिंह के रोमांटिक गाने सभी सुनते हैं। अरिजीत सिंह की सुरीली आवाज गानों की अहमियत को बढ़ाने का काम करती है।
बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मों में अरिजीत सिंह के गाने सुनने को मिलते हैं। इतना ही नहीं, वह अपने करियर में एक से बढ़कर एक गाने दे चुके हैं।
सिंगर प्रतीक कुहड़ की फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है। इतना ही नहीं, फैंस उनके अपकमिंग सॉन्ग का बेसब्री से इंतजार भी करते रहते हैं।
इमोशनल गानों को बखूबी से गाने के लिए अनुव जैन को जाना जाता है। फैंस को उनके गानों के एक-एक शब्द से भावनात्मक लगाव महसूस करते हैं।
यहां हमने बॉलीवुड के कुछ पॉपुलर सिंगर्स के बारे में जाना। फिल्मी दुनिया से जुड़ी अन्य रोचक खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ