रक्षाबंधन को भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। इस साल राखी का त्योहार 30 अगस्त को मनाया जाएगा।
बॉलीवुड की कुछ फिल्मों की कहानी भाई-बहन के अटूट रिश्ते पर आधारित है। रक्षाबंधन के दिन भी आप ये फिल्में देख सकते हैं।
साल 2022 में अक्षय कुमार स्टारर ‘रक्षाबंधन’ फिल्म रिलीज हुई थी। इसमें भाई और बहन के बीच कमाल की बॉन्डिंग दिखाई गई है।
सलमान खान की फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ को आप घर बैठे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस फिल्म की कहानी को भी सभी ने बेहद पसंद किया है।
इस लिस्ट में ‘दिल धड़कने दो’ फिल्म का नाम भी शामिल है। मूवी में रणवीर सिंह, फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा ने अभिनय किया था।
फिल्म 'बंधन' को देखकर भी भाई और बहन के रिश्ते की अहमियत को समझा जा सकता है। इस फिल्म में सलमान खान ने लीड रोल प्ले किया था।
देव आनंद की फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' को भी आप देख सकते हैं। इस फिल्म में जीनत अमान ने देव आनंद की बहन का रोल प्ले किया था।
शाहरुख खान की फिल्म 'जोश' में ऐश्वर्या राय ने उनकी बहन का रोल निभाया था। रक्षाबंधन के दिन आप इस फिल्म को भी देख सकते हैं।