बॉलीवुड हर मुद्दे पर फिल्में बनाता है। आइए जानते है जेंडर इशू पर आधारित खूबसूरत बॉलीवुड फिल्मों के बारे में।
हितेश केवाल्या द्वारा निर्देशित शुभ मंगल ज्यादा सावधान भी एक सोशल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म हैं। यह फिल्म भी जेंडर इशू को बेहद खूबसूरती दर्शकों तक पहुंचाती है।
अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित थप्पड़ एक सोशल ड्रामा फिल्म है। तापसी पन्नू और पावेल गुलाटी स्टारर यह भी एक सोशल ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म भी महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू हिंसा पर बनी है।
पिंक फिल्म में भी महिला सशक्तिकरण को बेहद जोरदार तरीके से उठाती है। मूवी एक कोर्ट रूम ड्रामा है, जिसमें अमिताभ बतौर वकील एक बेहद दमदार रोल में नजर आते ह।
राजी एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। मूवी में आलिया भारतीय जासूस बनकर पाकिस्तान में जाती है। यह फिल्म भी महिला सशक्तिकरण का एक बेहतरीन उदाहरण है।
हंसल मेहता द्वारा निर्देशित अलीगढ़ एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है। इस मूवी में मनोज बाजपेयी, राजकुमार राव और आशीष विद्यार्थी अहम भूमिका में है। यह फिल्म भी एक जेंडर इशू पर आधारित फिल्म है।
छपाक फिल्म भी सत्य घटना पर आधारित है। इस मूवी में मालती के किरदार में नजर आई दीपिका एक बेहद बोल्ड रोल निभाती है। दीपिका का किरदार पूरी फिल्म में अपने जीवन की लड़ाई लड़ने का काम करती है।
कहानी एक थ्रिलर फिल्म है। मूवी में विद्या बालन लीड रोल में थी। जेंडर इशू पर आधारित यह भी एक संवेदनशील और गंभीर फिल्म है।