फरवरी के महीने में रिलीज होंगी ये दमदार फिल्में


By Prakhar Pandey22, Jan 2024 06:12 PMnaidunia.com

फरवरी का माह

फरवरी के माह में कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज होने वाली है। आइए जानते है इस वैलेंटाइन महीने में रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया एक कॉमेडी, रोमांस ड्रामा फिल्म होगी। इस मूवी में शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल में होंगी। यह फिल्म 9 फरवरी को थियेटर में आने वाली है।

शाहिद और कृति

शाहिद और कृति की जोड़ी पहली बार बड़ी स्क्रीन पर तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में कृति रोबोटिक रोल में नजर आने वाली है।

एलएसडी 2

दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित एलएसडी 2 एक कॉमेडी क्राइम और ड्रामा फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में निमृत अहलूवालिया, रोसाना एल्सा स्कुगुगिया और अनुपम जोआरदार अहम रोल में है।

कब होगी रिलीज?

16 फरवरी 2024 को लव से*स और धोखा का पार्ट 2 भी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसका पहला पार्ट 19 मार्च 2010 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सेक्शन 108

राशिख खान द्वारा निर्देशित सेक्शन 108 एक क्राइम थ्रिलर फिल्म होगी। नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर यह फिल्म 2 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

काम चालू है

पलाश मुच्छल के लेखन और निर्देशन में बन रही काम चालू है एक ड्रामा फिल्म होगी। इस मूवी में राजपाल यादव लीड रोल में होंगे।

प्रचंड

सुशांत पांडा के निर्देशन में बनी प्रचंड एक थ्रिलर फिल्म होगी। इस मूवी में पितोबाश, मनोज मिश्रा और अनंत महादेवन होगी।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Health Tips: सर्दी-जुकाम से परेशान हैं तो इन 6 चीजों से बना लें दूरी