मेंटल हेल्थ का महत्व समझाने वाली कई फिल्में बॉलीवुड में बनाई जा चुकी है। डिप्रेशन से लड़ने की सीख भी ये फिल्में लोगों को देती है।
यह फिल्म मेंटली डिस्एबल चाइल्ड्स को डेडिकेटेड है। 'तारे जमीन' मूवी की कहानी को दर्शकों ने पसंद किया और यह सभी को स्पेशल मैसेज भी देती है।
करीना कपूर की फिल्म 'हीरोइन' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इसकी कहानी लोगों को डिप्रेशन से लड़ने की सीख देने का काम करती है।
बच्चों के ऊपर पड़ रहे पढ़ाई के दबाव को 'थ्री इडियट्स' फिल्म में बेहतरीन ढंग से दिखाया गया है। इस मूवी में आमिर खान की एक्टिंग को भी खूब पसंद किया गया।
फिल्म 'छिछोरे' के जरिए बेहद सरल ढंग से गंभीर विषयों को दर्शाया गया है। इसकी कहानी को भी लोगों ने खूब पसंद किया था।
आलिया भट्ट फिल्म 'डियर जिंदगी' एंग्जायटी और डिसऑर्डर का शिकार होती है। इस मूवी में शाह रुख खान ने भी अहम किरदार की भूमिका अदा की है।
शाह रुख खान और काजोल स्टारर फिल्म 'माई नेम इज खान' में सोशल इंटरेक्शन से बचने वालों की कहानी को अच्छे ढंग से दर्शाया गया है।
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'तमाशा' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। यह मूवी मेंटल हेल्थ पर आधारित है।
फिल्मी दुनिया के कुछ यादगार और रोचक किस्सों को जानने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ