इन 7 फिल्मों में नजर आया प्यार का दर्द, देखकर हो जाएंगे इमोशनल


By Sahil02, Mar 2024 01:38 PMnaidunia.com

बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्में

अच्छी फिल्मों की खासियत होती है कि उनकी कहानी से इंसान भावनात्मक तौर पर जुड़ जाता है। आज बात कुछ ऐसी रोमांटिक फिल्मों को लेकर कर रहे हैं, जिन्हें देखकर सभी इमोशन हो जाते हैं।

हाईवे फिल्म

आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा स्टारर 'हाईवे' फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इस फिल्म में दिखाया गया है कि लड़की एक किडनैपर को दिल दे बैठती है।

इश्कजादे मूवी

यह फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है। इसमें हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़के के प्यार की कहानी है। इसका दुखद अंत सभी को परेशान कर देता है।

तेरे नाम फिल्म

सलमान खान की मोस्ट पॉपुलर फिल्म 'तेरे नाम' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इसके कई सीन्स आपकी आंखों से आंसू भी निकाल सकते हैं।

धड़क की कहानी

जाह्नवी कपूर की इस फिल्म में ऑनर किलिंग को दिखाया गया है। इसे आप अपने घर पर ही बैठकर आसानी से जी 5 पर देख सकते हैं।

हमारी अधूरी कहानी

इस फिल्म में प्रेम की अधूरी कहानी को देखा जा सकता है। फिल्म की एंडिंग रुलाने वाली है। यदि आप चाहे तो इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

आशिकी 2

श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'आशिकी 2' को लोगों ने खूब प्यार दिया। खैर, इस फिल्म की एंडिंग ने भी सभी को रुला दिया था।

सनम तेरी कसम

बता दें कि इस फिल्म के गाने काफी हिट हुए थे। 'सनम तेरी कसम' के अंत को देखकर भी आप इमोशनल हो सकते हैं। इसे आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

यहां हमने जाना कि बॉलीवुड की कौन सी फिल्म आपको इमोशनल कर देगी। ऐसी ही अन्य फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Maamla Legal Hai Review: जमकर हसाएंगा ये कोर्ट रूम ड्रामा, पढ़ें रिव्यू