बॉलीवुड के ज्यादातर सेलेब्स के लिए साल 2023 शानदार रहा है। इस साल कुछ पॉपुलर स्टार किड्स भी खासा चर्चा में रहे हैं।
साल 2023 में कुछ स्टार किड्स की किस्मत चमकती है। इसमें शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान से लेकर सलमान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री का नाम शामिल है।
शाह रुख की लाडली बेटी सुहाना खान ने ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म की लोगों ने खूब तारीफ भी की है।
इस साल शाह रुख के बेटे आर्यन खान ने भी बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की है। हालांकि, आर्यन ने स्क्रिप्ट राइटर के रूप में डेब्यू किया है।
सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री ने भी 'फर्रे' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया है। उनकी एक्टिंग को भी फैंस ने खासा पसंद किया है।
जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर ने भी बॉलीवुड की दुनिया में कदम रख लिया है। बता दें कि एक्ट्रेस ने 'द आर्चीज' से अपना डेब्यू किया है।
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने भी साल 2023 में डेब्यू किया है। उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के जरिए करियर की शुरुआत की है।
ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन ने भी बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। पश्मीना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत पॉपुलर फिल्म 'इश्क विश्क' के सीक्वल से की है।