खराब ऑडिशन के कारण इन सितारों ने खोई मशहूर फिल्में


By Prakhar Pandey28, Feb 2024 04:30 PMnaidunia.com

ऑडिशन और फिल्में

फिल्मों में सेलेक्शन से पहले ऑडिशन होता हैं। ऑडिशन के बाद ही फिल्म के किरदारों का चयन होता है। आइए जानते है खराब ऑडिशन के चलते किन सितारों ने कोई मशहूर फिल्में?

फिल्मी सितारे

फिल्मों में ऑडिशन के बाद ही इस बात का फैसला लिया जाता है कि कौन किस कैरेक्टर में फिट बैठ रहा है। अक्सर इस काम के लिए कास्टिंग डायरेक्टर होता है।

कृति सेनन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कृति सेनन ने भी करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के लिए ऑडिशन दिया था। इस फिल्म के लिए कृति का सिलेक्शन नहीं हो पाया था।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने भी 3 इडियट्स फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के लिए करीना को चुना गया था।

विक्की कौशल

विक्की कौशल को भी ऑडिशन के बाद भी एक बड़ी फिल्म हाथों से गवानी पड़ी थी। विक्की कौशल ने भाग मिल्खा भाग के लिए ऑडिशन दिया था। यह फिल्म बाद में फरहान अख्तर को ऑफर हुई थी।

वरूण धवन

वरूण धवन ने धोबी घाट फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। इस फिल्म के लिए वरूण का सिलेक्शन नहीं हो पाया था। इस मूवी में आमिर खान और मोनिका डोगरा लीड भूमिका में थी।

विजय वर्मा

विजय वर्मा ने भी काई पो चे फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। मेकर्स को विजय वर्मा के लिए फिल्म में उपयुक्त रोल नहीं लगा था।

जयदीप अहलावत

जयदीप अहलावत को भी अपने यंग एज में इश्किया फिल्म ऑफर हुई थी। अच्छा ऑडिशन होने के बाद भी उन्हें रोल नहीं मिल पाया था।

अगर फिल्म से जुड़ी ये दिलचस्प खबर आपको पसंद आई है तो ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शिल्पा शेट्टी जैसी साड़ि‍यां पहनेंगी तो दिखेंगी अप्‍सरा