विक्की से लेकर रणवीर तक इन सितारों ने रिजेक्ट की बड़ी फिल्में


By Prakhar Pandey14, Mar 2024 08:54 AMnaidunia.com

बड़े सितारों की रिजेक्ट की हुई फिल्में

कई बार डेट्स और स्क्रिप्ट के चलते सितारे बड़ी फिल्मों को रिजेक्ट कर देते है। आज हम आपको बताएंगे ऐसी ही 7 बड़ी फिल्मों के बारे में, जिसे बड़े सितारों ने रिजेक्ट कर दिया था।

रणवीर सिंह

शाहिद कपूर से पहले रणवीर सिंह को संदीप रेड्डी वांगा ने कबीर सिंह ऑफर की थी। रणवीर सिंह पहले पद्मावत में एक डार्क कैरेक्टर प्ले कर चुके थे। ऐसे में उन्होंने इस फिल्म के लिए मना कर दिया था।

रणबीर कपूर

रणवीर सिंह की डेब्यू फिल्म बैंड बाजा बारत पहले रणबीर कपूर को ऑफर हुई थी। रणबीर कपूर के मना करने के बाद रणवीर सिंह ने इस फिल्म को किया था।

विक्की कौशल

एक इंटरव्यू के दौरान विक्की ने बताया था कि स्त्री फिल्म ऑफर हुई थी। लेकिन बिजी शेड्यूल के चलते वो इस फिल्म को नहीं कर सके। विक्की को आज भी इस बात का अफसोस है।

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन ने ठग्स ऑफ हिंदोस्तां फिल्म को रिजेक्ट किया था। बाद में यह फिल्म आमिर खान को ऑफर हुई और सिनेमा लवर्स इस बात से अवगत है कि इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल हुआ था।

2 स्टेट्स

अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट से पहले 2 स्टेट्स फिल्म रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा को ऑफर हुई थी। दोनों ही सितारों ने क्रिएटिव डिफरेंस के चलते इस फिल्म को मन कर दिया था।

शाहरुख खान

डॉन फ्रेंचाइजी के लीड शाहरुख खान ने भी इसके तीसरे पार्ट के लिए काम करने से मना कर दिया है। डॉन के तीसरे पार्ट में रणवीर सिंह डॉन बनने वाले है।

अक्षय कुमार

फरहान अख्तर स्टारर भाग मिल्खा भाग के लिए अक्षय कुमार को भी ऑफर हुआ था। हालांकि, यह बात स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने इस किरदार को करने से क्यों मना किया था।

अगर बड़े सितारों की रिजेक्ट फिल्मों से जुड़ी यह स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

शैतान के बाद रिलीज होंगी अजय देवगन की ये फिल्में