बॉलीवुड सितारे जो फिल्मों से पहले म्यूजिक वीडियो में आए नजर


By Kushagra Valuskar07, Jun 2023 02:25 PMnaidunia.com

दीया मिर्जा

दीया मिर्जा अल्का याग्निक और बाबुल सुप्रियो के गाने 'खोया खोया चांद रहता है' में पहली बार नजर आई थीं।

आयशा टाकिया

आयशा टाकिया पहली बार फाल्गुनी पाठक के सॉन्ग 'मेरी चुनरी उड़ उड़ जाए' में दिखाई दी थीं। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा।

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर आर्यन्स बैंड के गाने 'आंखों में तेरा ही चेहरा' में पहली बार नजर आए थे। इस गाने में उनके साथ ऋषिता भट्ट भी थी।

दीपिका पादुकोण

हिमेश रेशमिया के म्यूजिक वीडियो 'नाम है तेरा' में दीपिका पादुकोण नजर आई थी। आज दीपिका बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक है।

विद्या बालन

विद्या बालन ने टीवी सीरियल से करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में आने से पहले गाने 'कभी आना तू मेरी गली' में नजर आ चुकी हैं।

बिपाशा बसु

फिल्मों में आने से पहले बिपाशा बसु सोनू निगम के एल्बम 'तू कब ये जानेगी' में दिखाई दी थी।

जॉन अब्राहम

धूम फिल्म से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाने वाले जॉन अब्राहम पंकज उधास के गाने 'चुपके चुपके सखियों से वो' में पहली बार नजर आए थे।

तमन्ना भाटिया

बाहुबली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इंडियन आइडल 1 के विनर अभिजीत सांवत के म्यूजिक वीडियो 'लफ्जों में कह ना सकूं' में पहली बार नजर आई थी।

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा पहली बार म्यूजिक वीडिय 'गुड़ नाल इश्क मीठा' में नजर आई थी। मलाइका हमेशा से ग्लैमरस रही हैं।

9 जून को रिलीज होगी बल्डी डैडी, जाने ये खास बातें