सावन महिने की शुरूआत हो चुकी है लोग भगवान शिव की भक्ति में लीन हैं। उसी में कुछ फ़िल्मी सितारे भी हैं, जो शिव के भक्त हैं।
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास बाबा भोलेनाथ के पुजारी हैं। उन्होंने भगवान शिव के ऊपर कई फिल्में भी बनाई हैं, जो सुपरहिट हुई है।
एक्टर व सुपरस्टार प्रभास ने बाहुबली फिल्म में शिव के भक्त का किरदार निभाया था। उस फिल्म ने छप्पर फाड़ कमाई की और हिट हुई।
बॉलीवुड के मशहूर कलाकारों में से एक ह्रितिक रोशन भी भगवान शिव जी के बहुत बड़े भक्त हैं, वो इनके भक्ति में काफी लीन रहते हैं।
एक्टर ह्रितिक रोशन को खास मौके पर भगवान शिव जी के मंदिर कर्जत में स्पॉट किया जाता है, वो हमेशा ऐसा करते हुए नजर आते हैं।
अजय देवन भी भगवान भोलेनाथ के भक्तों में से एक हैं। उन्होंने शिव जी के भक्त का किरदार शिवाय और भोला जैसी फिल्मों में निभाया है।
एक्टर अजय देवगन ने अपनी छाति पर भगवान शिव जी की टैटू भी बनवा रखा है, वो हमेशा भगवान शंकर की भक्ति में लीन रहते हैं।
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर संजय दत्त भी भगवान भोलेनाथ के बहुत बड़े भक्त हैं। उन्होनें अपनी बॉडी पर भगवान शिव जी का टैटू बनवा रखा है।
एक्ट्रेस मौनी रॉय भी बचपन से भगवान शिव जी की भक्ति करती हैं। 'देवों के देव महादेव' सीरियल में भगवान शिव की पत्नी माता सती का किरदार निभाया था।