बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने अपना करियर बीच में ही छोड़ दिया। इसमें कुछ सितारे तो ऐसे हैं, जिन्होंने बिना किसी घोषणा के ही इंडस्ट्री से खुद को दूर कर लिया।
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का सिक्का जमा चुके अभिनेता विक्रांत मैसी ने भी एक्टिंग से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने के संकेत दिए, जिससे इंडस्ट्री और उनके फैंस को गहरा झटका लगा। चलिए जानते हैं, उन स्टार्स के बारे में जिन्होंने इंडस्ट्री से संन्यास ले लिया।
खूबसूरत एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने साल 2004 में टार्जन: द वंडर कार से बॉलीवुड में कदम रखा। एक्ट्रेस का फिल्मी करियर सफल रहा।
आयशा टाकिया ने सलाम-ए-इश्क, वांटेड और कैश जैसी कई फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई। साल 2011 में एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली।
बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत असिन ने मलयालम फिल्म नरेंद्रन माकन जयकांतन वाका से साल 2001 में की थी।
असिन ने गजनी, खिलाड़ी 786, रेडी और हाउसफुल 2 जैसी कई हिट फिल्में की। एक्ट्रेश असिन ने साल 2016 में शादी कर बॉलीवुड से संन्यास ले लिया।
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रही ट्विंकल खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में आई फिल्म बरसात से की थी। एक्ट्रेस ने साल 2001 में ही फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिय था। उन्होेंने बहुत कम समय में ही इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमा लिया था।
ट्विंकल खन्ना ने अपने 6 साल के फिल्मी करियर में 20 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उनकी अखिरी फिल्म साल 2001 में लव के लिए कुछ भी करेगा के बाद एक्टिंग छोड़कर लेखक के रूप में अपने करियर को शुरू किया।
इसी तरह मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM