हड्डियां होंगी मजबूत तो लाइव बनेगा हैप्पी


By Manoj Kumar Tiwari22, Feb 2023 11:33 PMnaidunia.com

कैल्शियम की कमी

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हड्डियों को मजबूत होना जरूरी है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। 35 साल की उम्र के बाद शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है।

दातों पर

जी हां उम्र का असर हड्डियों और दातों पर सबसे ज्यादा पड़ता है। बोन हेल्थ का ख्याल रखने के लिए कैल्शियम के साथ विटामिन डी की भी जरूरत होती है।

दर्द से बचने

हड्डियों में होने वाले दर्द से बचने,हड्डियों को टूटने से बचाने और आस्टियोपोरोसि जैसी खतरनाक बीमारियों के खतरे को दूर करने के लिए आपको अपनी हड्डियों का ख्याल रखना चाहिए।

बच्चों के लिए जरूरी

बच्चों की हड्डिय़ों के सही विकास के लिए भी कैल्शियम और विटामिन डी बहुत जरूरी हैं। इसके अलावा कई बार गलत खानपान की आदत और लाइफ स्टाइल की वजह से भी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।

इन चीजों का सेवन

आहार में ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू,बादाम,अखरोट और किसमिश शामिल करें। इनमें कैल्शियम और पोटैशियम काफी पाया जाता है। कैल्शियम के लिए आप खाने में गुड़ जरूर शामिल करें।

डाइट में करें शामिल

गुड़ खाने से शरीर को कैल्शियम और आयरन दोनों मिलते हैं। खट्टे फलों में विटामिन सी,विटामिन डी और कैल्शियम काफी होता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अपनी डाइट में संतरा और अन्य खट्टे फल शामिल करें।

हरी सब्जियां खाएं

बीन्स को सब्जियों में जरूर शामिल करें। इसमें विटामिन ए,सी,और के और फोलिक एसिड भी होता है। भुने हुए काले चने में भरपुर कैल्शियम होता है।

Health Tips: इन लोगों को नहीं खाना चाहिए चुकंदर, हो सकता है नुकसान