बोनी कपूर फिल्म इंडस्ट्री के एक सफल निर्माता रहे हैं। इन्होंने करियर में कई ऐसी फिल्में बनाई है, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं।
आज हम आपको बोनी कपूर के करियर की 6 सबसे बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताएंगे। बोनी कपूर की ये 6 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही।
साल 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया के निर्माता बोनी कपूर थे, फिल्म को लोग आज भी काफी शौक से देखना पसंद करते हैं।
साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म जुदाई बोनी कपूर के करियर की एक बेहतरीन फिल्म है। फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी लीड रोल में थी।
साल 1999 में आई फिल्म सिर्फ तुम भी बोनी कपूर के करियर की शानदार फिल्मों में से एक हैं। इस फिल्म की कहानी को काफी पसंद किया गया है।
फिल्म पुकार बोनी कपूर के करियर की एक बेहतरीन और हिट फिल्म रही है। इस फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी ने किरदार निभाया था।
सलमान खान की फिल्म नो एंट्री भी बोनी कपूर के करियर की एक सफल फिल्म रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस शानदार कमाई की थी।
एक्ट्रेस श्रीदेवी के करियर की आखिरी फिल्म मॉम के निर्माता भी बोनी कपूर ही है। मॉम फिल्म सिनेमाघरों में काफी देखी गई थी।