लौकी को हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आपने कभी इसकी बर्फी खाई है? लौकी की बर्फी न सिर्फ टेस्टी होती है, बल्कि हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। यह हेल्दी, पौष्टिक होने के साथ आसानी से डाइजेस्ट हो जाती है। इसे आसानी से बनाया जा सकता है। आइए जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका।
लौकी की बर्फी में बहुत सारे पौष्टिक न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो शरीर को स्ट्रांग बनाते हैं। यह मिठाई बाजार की मिठाइयों से भी ज्यादा हेल्दी होती है।
लौकी की बर्फी में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जिससे डाइजेस्टिव सिस्टम स्ट्रांग होता है और पेट में होने वाली दिक्कत जैसे कब्ज से भी छुटकारा मिलता है।
लौकी की बर्फी में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और फाइबर भरपूर होता है। इसे खाने से मीठे की क्रेविंग भी कम होता है, जिससे वेट कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
लौकी की बर्फी खाने से शरीर का कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। जिससे हार्ट प्रॉब्लम्स का खतरा कम होता है।
एक प्लेट में लौकी को कद्दूकस करके लौकी को धीमी आंच पर दूध में पकाएं। फिर इसमें घी, खोया और चीनी मिलाकर इसे गाढ़ा होने तक पकाएं।
लौकी की बर्फी में विटामिन और मिनरल्स भरपूर होते हैं, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करते हैं। इसे खाने से आप दिनभर एक्टिव और एनर्जेटिक फील करते हैं।
आप भी हेल्दी और टेस्टी रहने के लिए लौकी की बर्फी जरूर ट्राई करें। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।