लौकी का जूस पीने के 7 फायदे


By Prakhar Pandey08, Jul 2023 01:08 PMnaidunia.com

फायदे

गर्मी के मौसम में लौकी का जूस बेहद फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं लौकी का जूस पीने से होने वाले शारीरिक फायदों के बारे में।

लौकी

लौकी में कई कैल्शियम, पोटेशियम, सोडियम,मैग्नीशियम समेत कई सारे पोषक तत्व पाए जाते है। लौकी के सेवन से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

वजन

लौकी के अंदर आयरन, पोटेशियम और विटामिन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। लौकी के जूस को रोज सुबह खाली पेट पीने से वजन घटाने में मदद करता हैं।

कब्ज

कब्ज की समस्या में लौकी का जूस काफी फायदा पहुंचाता हैं। फाइबर से भरपूर लौकी का जूस मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को भी दूर करता हैं।

डाइजेस्टिव सिस्टम

लौकी में घुलनशील फाइबर होता है जो डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है। यह जूस बैक्टीरिया और वायरस के खतरे को भी कम करता हैं।

ब्लड प्रेशर

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी लौकी का जूस बेहद फायदेमंद होता है। इस जूस के नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

डायबिटीज

लौकी के जूस में एंटी-डायबिटिक गुण मिलते है, इसके सेवन से डायबिटीज पेशेंट को ब्लड शुगर में आराम मिलता है। यह जूस ब्लड शुगर से ग्लूकोज को कम करने का काम करता है।

लिवर 

लिवर में सूजन की समस्या को ठीक करने में भी लौकी का जूस बेहद फायदेमंद माना जाता है। लौकी के जूस में, थोड़ा-सा अदरक का जूस मिलाने से लिवर की सूजन भी दूर होगी।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बगैर प्यास के पानी पीने की आदत सेहत के लिए हानिकारक