Bottle Gourd Leaf: स्वास्थ्य के लिए चमत्कारी साबित हो सकते हैं लौकी के पत्ते


By Sahil06, Oct 2023 01:40 PMnaidunia.com

हरी सब्जियां

हरी सब्जियों के चमत्कारी फायदे सेहत को मिलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इन सब्जियों का खाने की सलाह अक्सर लोगों को देते हैं।

लौकी

हरी सब्जियों में पालक के बाद सबसे फायदेमंद लौकी को माना जाता है। लौकी का नियमित सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधित कई फायदे मिलते हैं।

लौकी के पत्तों के फायदे

लौकी के अलावा इसके पत्ते भी सेहत के लिहाज से लाभकारी होते हैं। आइए जान लेते हैं कि लौकी के पत्ते खाने से स्वास्थ्य को क्या-क्या लाभ मिलते हैं।

इम्यूनिटी होगी बूस्ट

लौकी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए लौकी के पत्तों का सेवन किया जाता है। इन पत्तियों का आप साग बनाकर भी खा सकते हैं।

वेट लॉस में मददगार

लौकी की पत्तियों में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो वजन कम करने में मददगार है। दरअसल, फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखेगा और आप ओवरईटिंग से बच पाएंगे।

हड्डियों की मजबूती

लौकी के पत्ते में कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में होता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए और कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आप लौकी के पत्ते खा सकते हैं।

एनर्जी बढ़ेगी

लौकी की पत्तियों में हेल्दी फैट भी पाया जाता है, जो बॉडी की एनर्जी को बढ़ाने का काम भी करते हैं। ये पत्ते आपके बेजान शरीर में जान भी डाल सकते हैं।

शुगर लेवल

डायबिटीज पेशेंट के लिए भी लौकी के पत्ते लाभकारी होते हैं। इनका सेवन करने से शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Diabetes: ब्लड शुगर को काबू में रख सकते हैं ये 5 मसाले