लौकी के बीज फेंके नहीं खाएं, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे


By Sahil03, Jun 2024 01:06 PMnaidunia.com

लौकी के बीज

इस सब्जी को देश के कुछ हिस्सों में घीया के नाम से भी जाना जाता है। अक्सर लोग लौकी के बीजों को फेंक देते हैं, लेकिन इनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

लौकी के बीज के पोषक तत्व

लौकी के बीजों में विटामिन सी, फाइबर, मैंगनीज, जिंक, आयरन, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। इनकी पूर्ति होने से शरीर को कई रोगों से छुटकारा मिल जाता है।

पाचन को करते हैं दुरुस्त

लौकी के बीज पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मददगार है। खासकर हार्ट और डायबिटीज के मरीजों के लिए इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

अपच की समस्या होगी दूर

गर्मियों के दिनों में अनहेल्दी चीजों को खाने की वजह से अपच की समस्या बढ़ जाती है। खैर लौकी के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं और इसका सेवन करने से गैस और अपच की परेशानी दूर हो जाती है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार

लौकी के बीज खाने से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। बशर्ते इसका आपको ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए।

अनिद्रा से छुटकारा

कुछ लोगों को रात के समय नींद नहीं आती है। अनिद्रा की समस्या का सामना करने वालों को लौकी के बीज को पीसकर मिश्री के साथ मिलाकर दूध के साथ पिएं।

कफ की समस्या होगी दूर

गर्मियों में ज्यादा ठंडा पानी पीने की वजह से कफ की समस्या होने लगती है। इसके लिए लौकी के बीज का काढ़ा बनाकर पिएं।

लौकी के बीज खाने का तरीका

अगर आप लौकी के बीजों का सेवन करना चाहते हैं तो लौकी के बीजों को रायते में डाल सकते हैं या फिर चटनी में भी मिलाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

यहां हमने जाना कि लौकी के बीजों को खाने का क्या फायदा होता है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

खाना खाते समय न करें ये गलतियां, हो जाएंगे कंगाल