गर्मी में हीट रैशेज की समस्या से कैसे छुटकारा पाएं?


By Sahil01, Jun 2024 04:10 PMnaidunia.com

हीट रैशेज

तेज चिलचिलाती धूप की वजह से लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के दिनों में घमौरियां यानी हीट रैशेज की समस्या भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है।

रैशेज से बचाव करने के उपाय

गर्मियों के दिनों में कमर, हाथ या शरीर के अन्य हिस्सों पर घमौरियां हो जाती हैं। इससे अपना बचाव करने के लिए कुछ बातों का ध्यान आपको रखना होगा।

धूप में कम निकलें

यदि आपको धूप में बाहर निकलते ही रैशेज हो जाते हैं तो बेवजह बाहर निकलने से बचें। वहीं, ज्यादा जरूरी होने पर शरीर को कवर करके निकलें। 

रोजाना नहाने की आदत डालें

हीट रैशेज से बचने के लिए रोजाना नहाने की आदत डाल लें। नहाने से शरीर की गर्मी कम होती है और रैशेज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

नहाने के पानी में नीम का तेल डालें

हीट रैशेज से बचने के लिए नहाने के पानी में नीम के पत्ते या नीम का तेल डालें। इस पानी से रोजाना स्नान करने से रैशेज की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।

कॉटन के कपड़े पहनें

गर्मियों में सिंथेटिक कपड़े पहनने से बचना चाहिए। इसकी जगह आप कॉटन के कपड़े पहनकर त्वचा से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

साफ कपड़े होने चाहिए

गर्मी में शरीर पर ज्यादा पसीना आता है, जिसके कारण कपड़े गंदे हो जाते हैं। ऐसे में रोजाना साफ और नए कपड़े पहनने की कोशिश करनी चाहिए।

ज्यादा टाइट कपड़े न पहनें

अगर आप ज्यादा टाइट कपड़े पहनेंगे तो भी हीट रैशेज की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए कम टाइट कपड़े पहनें।

यहां हमने जाना कि हीट रैशेज से अपना कैसे बचाव कर सकते हैं। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

60 साल तक नहीं टूटेंगे दांत, करें ये योगासन