आज हम आपको 7 ऐसे गेंदबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में हैट्रिक विकेट लेने का काम किया है। इसमें दिग्गज खिलाड़ी का नाम भी शामिल है।
ब्रेट ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने 2007 टी टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक विकेट चटकाई थी। उन्होंने शाकिब अल हसन, मुर्तजा और आलोक कपाली को आउट किया था।
न्यूजीलैंड के पूर्व गेंदबाज जैकब ओरम ने 2009 में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक विकेट ली थी। उन्होंने मैथ्यूज, मलिंगा बंडारा और नुवान कुलसेकरा को आउट किया था।
न्यूजीलैंड के एक और महान खिलाड़ी टीम साउदी ने 2010-11 ऑकलैंड में पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक ली थी। साउदी ने यूनुस खान, मोहम्मद हफीज और उमर अकमल को आउट किया।
श्रीलंकाई खिलाड़ी थिसारा परेरा ने 2016 रांची में टीम इंडिया के खिलाफ हैट्रिक ली थी। परेरा ने सुरेश रैना, हार्दिक पांड्या और युवराज सिंह को आउट किया था।
एक और विस्फोटक गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने 2017 कोलंबो में बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक विकेट झटके हैं। मलिंगा ने मशरफे मुर्तजा, मुशफिकुर रहीम और मेहदी हसन को आउट किया था।
पाकिस्तान के ऑलराउंडर फहीम अशरफ ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ तीन लगातार विकेट लिए थे। अशरफ ने इसुरु उदाना, महेला उदावते, दसुन शनाका को आउट किया।
विश्व के दिग्गज स्पिनर में शुमार राशिद खान ने 2019 देहरादून में आयरलैंड के खिलाफ हैट्रिक विकेट ली थी। केविन ओ ब्रायन, जॉर्ज डॉकरेल, गेट केक और सिमी सिंह लगातार 4 गेंदों में आउट कर दिया था।